Advertisements

चाकुलिया: जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग अरुण सानिग्राही को प्रदान किया व्हीलचेयर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी दिव्यांग अरुण सानिग्राही को मंगलवार की शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने व्हीलचेयर प्रदान किया. ज्ञात हो कि अरुण सानिग्राही अपनी रोज़मर्रा की आजीविका चलाने के लिए चाकुलिया स्टेशन के समीप एक छोटी-सी दुकान का संचालन करते हैं तथा वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं. उनके प्रति मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की.

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, नगर सचिव सुजीत दास, चंदन बेरा, मोहन माइती, बापी राय, अरविंद सिंह, बापी नंदी, राजा बारिक, जोगेंद्र सिंह, मो. असगर, संजय सिंह, गाबला दत्त आदि उपस्थित थे.
