Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो करेगा भव्य श्रद्धांजलि सभा, बैठक में बनी रणनीति

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को आयोजित होने वाली “स्मृति जोहार यात्रा” के स्वागत एवं श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर रविवार को चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अमर हांसदा ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे किया जाएगा. कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से मो. गुलाब को श्रद्धांजलि सभा का संयोजक मनोनीत किया गया. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, उनके विचारों तथा झारखंड आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, साहेबराम मांडी, गौतम दास, शिवानंद नायक, पवन गिरी, राम बास्के, बबलू हेम्ब्रम, मनोज महतो, बापी नंदी, निंकुज लोधा आदि उपस्थित थे.

You missed