Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खेत में गिरकर घांस काट रहे मजदूर संतोष कर्मकार की हुई मौत, विधायक समीर मोहंती ने जताया दुःख

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तरंगा के समीप खेत में मजदूर संतोष कर्मकार की मौत हो गई. मृतक संतोष कर्मकार का घर चौठीया है. वह तरंगा स्थित अपने ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह खेत में घांस काटने गया था और खेत में गिरकर उसकी मौत हो गई. इस दौरान एक बच्चे की नजर खेत में गिरे हुए व्यक्ति पर पड़ा तो उस बच्चे ने जाकर कुछ लोगों से कहा कि खेत में कोई गिरा हुआ है. सूचना पाकर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी. वहीं खेत में गिरे व्यक्ति की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती घटनास्थल पहुंचे. इस दौरान विधायक ने 108 एंबुलेंस बुलाकर संतोष कर्मकार को अस्पताल भेजवाया. जहां डॉ नरेश बास्के ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली और इसकी जांच में जुट गई. मृतक संतोष कर्मकार की पत्नी कल्पना कर्मकार ने बताया कि वे रोजाना की नाश्ता करके काम पर निकले थे. इसके बाद वह भी किसी फैक्ट्री में काम करने चली गई थी. उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है.

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?