Advertisements
Spread the love

भारत श्री अवार्ड से सम्मानित विभूतियों का राज्यसभा सांसद एवं पूर्व सांसद ने किया सम्मान

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik 

राँची/नामकुम : कुशीनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिलन समारोह में एक्यूप्रेशर, योगा और नेचुरोपैथी के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करने वाले डॉक्टर मधुसूदन पांडे, डॉक्टर बलराम महतो, अनुज कुमार सिंह और नरेश कुमार महतो को झारखंड प्रदेश के राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य प्रसाद साहू एवं रांची लोकसभा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने उनके आवास पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और पूर्व सांसद ने कहा कि ये विभूतियां झारखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक्यूप्रेशर परिषद, झारखंड शाखा, टाटीसिलवे स्थित केंद्र कार्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मिलकर समाधान निकाला जाएगा। सांसद और पूर्व सांसद ने विभूतियों को मेडल देकर सम्मानित करने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता मानकी राजेंद्र शाही, अमरनाथ चौधरी, कमलेश राम, मुखिया नूतन पाहन, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मिश्रा, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

वहीं, परिषद के सम्मानित विभूतियों ने राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य प्रसाद साहू एवं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी को फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।