
चाकुलिया: डुंगरी में बन रहे माँ जगधात्री मंदिर के निर्माण कार्य का विधायक समीर कुमार मोहंती के साथ महंत राहुल शास्त्री ने किया वास्तु दर्पण का अवलोकन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत स्थित डुंगरी में बन रहे माँ जगधात्री मंदिर परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन बुधवार को विधायक समीर कुमार मोहंती और महंत राहुल शास्त्री ने किया. महंत राहुल शास्त्री जो वर्तमान में गालूडीह वैष्णो देवी धाम के पुजारी हैं. इस दौरान महंत राहुल ने मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान वास्तु दर्पण का निरीक्षण किया. महंत ने बताया कि इस भव्य मंदिर के निर्माण के बाद यहां माँ ज्वाला देवी कटरा का ज्योत लाकर स्थापित किया जाएगा. उन्होंने मंदिर को भव्य तरीके से सजाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनेगा. आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा.


इस मौके पर असित मिश्रा, सुबोध गौड़, गोल्डी तिवारी, विशाल बारिक, पप्पु राउत, बिशु ओझा, उत्तम यादव, बुबाई दास, लोकनाथ मोहंती आदि उपस्थित थे.

