Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या, 2 घंटा के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के समीप केंएनजे हाई स्कूल मैदान में 35 वर्षीय युवक प्रमोद मुर्मू उर्फ जोगा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. प्रमोद अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटी के साथ वाजपेई कॉलोनी में भाड़े के मकान में रहता था. प्रमोद का पैतृक घर अमलागोड़ा गांव में है. पेशे से वह चालक का काम करता था. मामला प्रेम प्रसंग का होने की जानकारी मिल रही है. हत्यारे ने काफी जघन्य तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. धारदार हथियार से मृतक के पेट एवं गले में कई वार किए गए हैं. इस घटना में मृतक का पेट पूरी तरह से फट गया है. सूचना पाकर चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने खून से लथपथ प्रमोद को उठाकर अपनी निजी वाहन में लादकर चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉ शंपा मन्ना घोष ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती अस्पताल पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली. इस दौरान विधायक ने वरीय पदाधिकारी को इसको सूचना देकर जल्द से जल्दी करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का शक्त निर्देश दिया. घटना के तत्काल बात से ही पुलिस सक्रिय हो गई. एसडीपीओ अजीत कुजूर के नेतृत्व में छापामारी कर 2 घंटे के भीतर हत्यारे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. हत्यारा सुरेश महतो चाकुलिया स्थित शांतिनिकेतन पल्ली का रहने वाला है. हत्यारा भी खून से लथपथ घटना को अंजाम देने के बाद घर में छिपा था. पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी मेनका मुर्मू ने बताया की वह आज अपने पति के साथ अपना मायके सिमदी चड़क पूजा देखने गई थी. रात के 9.30 बजे करीब अपने मोटरसाइकिल से वापस बाजपेई नगर आई. इसके उपरांत प्रमोद ने अपनी पत्नी को यह कहकर निकला की 10 मिनट में घूम कर आते है. लेकिन 2 घंटा के बाद भी जब पति वापस नही आया तो चिंता होने लगी.

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर