Spread the love

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति‌ ने गायत्री शक्तिपीठ में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को मारवाड़ी महिला समिति‌ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. इस दौरान आम, अमरुद, जामुन, नींबू, इमली, नीम, अशोक, सागवान आदि के 30 पौधे लगाकर हरित क्षेत्र गठन करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति राजश्री रुंँगटा, पुष्पा रुंँगटा, रीता लोधा, उमा लोधा, नीता झुनझुनवाला, संगीत लोधा, पूजा शर्मा, हेतल लोधा आदि शामिल थे. साथ ही गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन कैलाश‌ शर्मा, राजेश लोधा, विवेकानन्द लोधा आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed