Advertisements

चाकुलिया: 109 बूथ में प्रतिनियुक्त सीएचओ, एएनएम और सहिया को जिला प्रशासन द्वारा दिया गया मेडिकल किट
(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को 109 बूथ में प्रतिनियुक्त सीएचओ, एएनएम और सहिया को जिला प्रशासन द्वारा दिया गया मेडिकल किट का वितरण किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी सतीश कुमार ने बूथों पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देकर किट में मौजूद दवा की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा की प्रतिनियुक्त सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने अपने बूथों पर किट के साथ उपस्थित रहे और जरूरतमंद मतदाताओं के बीच दवा का वितरण करें. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रखंड के 109 बूथों पर गर्मी के मद्देनजर हर बूथ पर स्वास्थ्य कर्मी भी मतदाताओं की सहुलियत के लिए तैनात रहेंगे.
Advertisements

Related posts:

