Spread the love

चाकुलिया : भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नया बाजार स्थित गौशाला परिसर में रविवार को भाजपा प्रदेश के वरीय नेताओं के निर्देश पर 23 अगस्त को रांची में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष पार्थो महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हाराधन सिंह शामिल हुए. इस दौरान बैठक में आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. साथ ही चाकुलिया प्रखंड से आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे का निर्णय लिया गया. बैठक में इस युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई. इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी हाराधन सिंह ने कहा कि युवा ही नहीं राज्य का हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा है. नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने के नाम युवाओं को ठगा गया. इसी तरह शिक्षकों को वेतन वृद्धि के मुद्दे पर ठगा गया. आगामी रैली में युवा पूछेगा कि आपकी सरकार सिर्फ घोषणावीर बन कर क्यों रह गयी है. इस मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू, मुखिया मोहन सोरेन, पंसस मनोरंजन महतो, शंभूनाथ मल्लिक, संजय दास, सतदल महतो, अमियो महतो, हीरा महतो, तापस महतो, ननी महतो, अरुण महतो, मनी महतो, महादेव महतो, अमल महली, दुर्गा गिरी, बापी मल्लिक, बनमाली दास, स्वरूप साव, अरूप साव आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed