Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती कार्यकर्ताओं संग खेली होली, गुलाल लगाकर दी बधाई

Advertisements
Advertisements

रंगों के त्यौहार होली के शुभ अवसर में विधायक समीर मोहंती ने ग्रामीण और कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. चाकुलिया में लोगों ने धूमधाम से आपसी एकता के साथ अबीर-गुलाल खेला गया. लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. होली के अवसर पर सर्वप्रथम विधायक समीर मोहंती अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेला. उन्होंने कार्यकर्ताओं को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने भी विधायक को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और गले मिलकर खुशियां मनाई. इस मौके पर गोपन परिहारी, गौतम दास, राकेश मोहंती, राजा बारीक, पुलक रंजन महापात्र, मोहन माई, प्रणव बेरा, बापी मोहंती, देवाशीष दास, राजू कर्मकार, बापी नंदी, गणेश दत्ता, मिथुन कर, समरजित बारीक आदि उपस्थित थे.