Spread the love

चाकुलिया: प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी संविदा नियम 2024 को स्वीकृति मिलने तथा 50 फ़ीसदी मानदेय बढ़ोतरी के साथ हर साल तीन फ़ीसदी इंक्रीमेंट होने के खुशी में विधायक समीर मोहंती को किया सम्मानित

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी संविदा नियम 2024 को स्वीकृति मिलने तथा 50 फ़ीसदी मानदेय बढ़ोतरी के साथ में हर साल तीन फ़ीसदी इंक्रीमेंट होने के इस खुशी में मंगलवार को चाकुलिया कार्यालय में विधायक समीर मोहंती से संकुल साधन सेवी सदस्यों ने मुलाकात कर बुके देकर सम्मानित किया. ज्ञात हो की विधायक ने कई बार झारखंड विधानसभा में संकुल साधन सेवी मांग को लेकर सदन में उठाया था. 50 फ़ीसदी मानदेय बढ़ोतरी होने पर संकुल साधन सेवी सदस्यों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और विधायक समीर मोहंती के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया. इस मौके पर संजय महतो, सजदा खातून, रबिन्द्र गोप, नीरद बरन पात्र, परमेश्वर टुडू, राजकिशोर राणा, अरुण पाल, संजीव महाकुड़, दिनेश घोष, देबेन पात्र आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed