Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: केरुकोचा सुतामटांडी मेला के अंतिम दिन शामिल हुए विधायक समीर कुमार मोहंती

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत केरुकोचा में आयोजित सुतामटांडी मेला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस कार्यक्रम को काफी संख्या में उपस्थित दर्शकों के साथ विधायक समीर मोहंती ने भी लुफ्त उठाया. इस दौरान अपने संबोधन में सुतामटांडी आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज ही राज्य के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में आदिवासी सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर विराट धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ है. यह कार्यक्रम सुतामतांडी जो आदिवासी परंपरा संस्कृति को जीवित रखने का एवं इसे संयोने का इस कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संथाल समुदाय के लोगों के धर्म संस्कृति रहन-सहन वेशभूषा प्राचीन काल से किस प्रकार से चलती आ रही है. नई पीढ़ी को इस परंपरा से क्या सीखना है यह दर्शाता है. उन्होंने कहा कि आज के आदिवासी समुदाय के युवा पीढ़ी अपने धर्म- संस्कृति सभ्यता की रक्षा के लिए और उसे संयोजन के लिए आगे आएं इस दौरान मंच पर सिंग- सिंगराय सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच पर आयोजन हुआ. इस मौके पर जिला परिषद की सदस्य रायदे हाँसदा, मुखिया फुलमनी मांडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनाराम हाँसदा,आयोजन समिति के डोमन मांडी, सरकार किस्कु, सीदो हाँसदा, रामचंद्र हाँसदा आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed