
चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं का समाधान करने का दिया निर्देश
संवाददाता विश्वकर्मा सिंह

बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने बीती रात पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं को रखते हुए उसके समाधान करने की बात कही. इस दौरान सबसे बड़े क्षेत्र के लिए गंभीर विषय बने चाकुलिया प्रखंड के माटीयाबाँधि से अवैध फ़र्जी तरीके से बने जन्म प्रमाण पत्र की जांच कर अविलंब दोषियों पर ठोस कार्रवाई के लिए उपायुक्त को आदेश दिया एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से भी इस विषय पर बात की. इस दरमियान उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव सुनील महतो को देर रात अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुजूर के नेतृत्व में टीम गठित कर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया जिसके फलस्वरुप देर रात ही पंचायत सचिव की गिरफ्तारी भी हुई. साथ ही विधायक समीर मोहंती ने क्षेत्र के लिए एक और गंभीर समस्या बनी अवैध बालू के रोकथाम को लेकर प्रशासन को इस पर भी ठोस कदम उठाते हुए बालू तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया.
Related posts:

