Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्लस टू उच्च विद्यालय केरूकोचा से एक पौधा माँ के नाम और कुल पांच पौधे परिवार के नाम अभियान की शुरुआत की

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय केरूकोचा में विधायक समीर कुमार मोहंती ने एक पौधा माँ के नाम और कुल पांच पौधे परिवार के नाम अभियान की शुरुआत की. इस अभियान से विधायक समीर मोहंती ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाने एवं उसे संतुलित करने के लिए एकमात्र पेड़ ही ऐसा साधन है जो हमें स्वच्छ वातावरण, हवा और जलवायु कुल मिलाकर एक व्यक्ति के जीवन के लिए हवा और जल बहुत ही महत्वपूर्ण है.

Advertisements
Advertisements

आज धीरे-धीरे हमारे क्षेत्र में कई ऐसे स्थान है जहां जल भूतल पर काफी नीचे जा चुका है. ऐसी स्थिति में लोग जल को बचाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में इस मुहिम से जुड़े विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा की बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर विद्यालय में, हर सरकारी कार्यालय में एवं तमाम विधानसभा वासियों से विशेष कर युवाओं से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा माँ के नाम एवं कुल पांच पौधे परिवार के नाम मुहिम से जरूर जुड़ें.

You missed