Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए एक्सरे किया निःशुल्क, अस्पताल को एक्सरे फिल्म कराया मुहैया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने अपने वादे के मुताबिक अस्पताल को एक्सरे फिल्म मुहैया कराया. इस दौरान विधायक ने निर्देश पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने अस्पताल को एक्सरे का फिल्म दिया. अस्पताल में अब मरीजों का एक्सरे निःशुल्क कर दिया गया है. ज्ञात हो कि विधायक समीर मोहंती ने पूर्व की बैठक में मरीजों के लिए एक्सरे निःशुल्क कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वे अपनी वेतन से मरीजों का एक्सरे करेंगे. इस दौरान वादे के मुताबिक विधायक समीर मोहंती ने एक्सरे के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिल्म भिजवाया. इस मौके पर डॉ नरेश बास्के, अनिल टुडू, राजा बारीक, तापस दास, कृति सुंदर महतो, गौतम शर्मा, झंटू भोल आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed