
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने हरि झंडी दिखाकर नए एंबुलेंस को किया रवाना, सीएचसी को सौंपा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया विद्यायक कार्यालय से विधायक समीर मोहंती ने स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराते हुए विधिवत्त पूजा अर्चना कर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ज्ञात हो की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस की कमी एवं 108 संचालित एम्बुलेंस में तकनीकी कारणों से हो रही मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे जगह तक पहुंचने में देरी हो रही थी. इस समस्या को देखते हुए विधायक ने वैसे आपात स्थिति में किसी भी मरीज की जान ना जाए एवं उसे बेहतर उपचार के लिए अच्छे अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके इसके संदर्भ में ही तत्काल एक एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सौंपने का निर्णय लिया. इस विषय पर पूछने पर विधायक समीर मोहंती ने बताया कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया को जरूरत के अनुसार और भी एंबुलेंस अपने विधायक निधि से उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि ताकि किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो एवं अच्छे इलाज के लिए उन्हें अगर किसी बड़े शहर जाने की आवश्यकता पड़े वहां तक पहुंच सकते है.


इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, विधायक के निजी सहायक गौतम दास, निजी सचिव विशाल बारिक, झामुमो नेता अमर हाँसदा, भृति सुंदर महतो, सुजीत दास, गोपन पड़ीहारी, राम बास्के, मनोज महतो, गौतम शर्मा, राशिद खान, गणेश दत्त आदि उपस्थित थे.

