Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने नियुक्त सभी विभागीय प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, समस्या निराकरण दिवस में शामिल होने का दिया निर्देश

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में गुरुवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने नियुक्त अपने सभी विभागीय प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक की. इस दौरान विधायक ने बैठक में जनता की जन समस्याओं को लेकर सजग रहने एवं उस पर त्वरित पहल करते हुए उनके समाधान का सहयोग करने सहित यह आदेश दिया. साथ ही कहा गया कि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर कर्ण सत्यार्थी के द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय सभागार में समस्या निराकरण दिवस के दिन सभी विभाग के प्रतिनिधि प्रशासन को एवं जनता की जन समस्याओं को लेकर उसके समाधान का दोनों को सहयोग करेंगे. इसके लिए सभी प्रतिनिधि प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे तक प्रखण्ड कार्यालय सभागार में शामिल होने का निर्देश दिया गया.

Advertisements

इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखण्ड सचिव बलराम महतो, अमर हाँसदा, विशाल बारिक, भृति सुंदर महतो, मनोज महतो, राम बास्के, राशिद खान,निर्मल महतो, मिथुन कर, शुभम दास, पिंटू प्रमाणिक आदि उपस्थित थे.

You missed