
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने श्राद्धकर्म में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोद देकर किया मदद
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जामुआ पंचायत अंतर्गत माचाडीहा के बागालपाड़ा में बीते दिनों तालाब से डूबकर 32 वर्षीय युवक भोदड़ गोप का मृत्यु हो गया था. इस दौरान विधायक समीर मोहंती रविवार को श्राद्धकर्म में पहुंचकर मृतक भोदड़ गोप के परिजन को आर्थिक सहयोद देकर मदद किया. साथ ही विधायक ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. ज्ञात हो की तालाब में नहाने गये 32 वर्षीय भोदड़ गोप की तालाब में डूबने से मौत हो गया था. तालाब किनारे उसकी चप्पलें और गंजी मिलने के बाद से उसकी खोजबीन की जा रही थी. पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक तालाब में खोजबीन की थी, परंतु शव बरामद नहीं हुई थी. एनडीआरफ की टीम ने युवक के शव को 25 घंटे के बाद तालाब से निकाला गया था. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, विधायक प्रतिनिधि कृति सुंदर महतो, मुखिया फुलमनी माण्डी, डोमन मांडी, घनश्याम हांसदा, गणेश हांसदा, गाबला दत्ता आदि उपस्थित थे.

Related posts:

