Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: केरुकोचा उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय में विधायक समीर मोहंती ने 80% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय केरुकोचा में शनिवार को शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चाँदराय सोरेन ने की. इस अवसर पर बैठक के दौरान विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं एवं पठन-पाठन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा विधायक समीर कुमार मोहंती के समक्ष कुछ मांगे रखी गई. इस दौरान प्लस टू स्तर पर विषय वार शिक्षकों की मांग की, एक ऑडिटोरियम सहित विभिन मांगे शामिल है.

Advertisements

इस अवसर पर माध्यमिक दसवीं के वैसे दस विद्यार्थियों को जो 80% से ज्यादा अंक लाए उन्हें विधायक समीर कुमार मोहंती के हाथों उपहार, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. साथ ही विद्यालय के चार हाउस के प्रतिभावान हर क्षेत्र में अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विधायक समीर मोहंती ने अपने निजी स्तर से सभी को नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया.

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि समीर दास, मुखिया फुलमनी मांडी, ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक शिक्षक सुनील सिंह, अभिभावकों में बाबूलाल मान्डी, सोरेन सिदो हाँसदा, सरकार किस्कु आदि उपस्थित थे.

You missed