
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान किया तेज, मतदाताओं से की समर्थन की अपील
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मंगलवार की शाम विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रत्याशी सोमवारी सोरेन के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन के पक्ष में मतदाताओं से समर्थन की अपील की.


जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत एवं जनसेवाभावी प्रतिनिधित्व आवश्यक है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की प्रक्रिया को और गति दें. अभियान के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. क्षेत्रवासियों ने विधायक एवं प्रत्याशी का स्वागत कर अपनी समस्याएं साझा कीं.


इस चुनावी माहौल के बीच चाकुलिया नगर पंचायत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है.

