Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने बारिश से ग्रसित पीड़ित परिवार से मुलाकात कर किया हर संभव सहयोग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बर्डीकानपुर पंचायत के पोचापानी गांव में बारिश के कारण घर गिरने से प्रभावित गणेश मांडी के परिवार से विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुलाकात की. ज्ञात हो कि हाल ही में हुई बारिश में उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद परिवार पिछले कई दिनों से तंबू में रहने को मजबूर था. इस संबंध में समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिलने पर विधायक स्वयं गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया.

 

इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देते हुए घर निर्माण हेतु टीन, सीमेंट खंभा, आर्थिक सहयोग, सूखा राशन एवं सभी सदस्यों के लिए वस्त्र उपलब्ध कराए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके. साथ ही विधायक ने संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द से जल्द उन्हें सरकारी आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है.

You missed