Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने कान्हाईश्वर पहाड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य करने का दिया निर्देश

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ में चल रहे सीढ़ी निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया. इस निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके. कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में इस स्थल का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान को और सुदृढ़ करेगा.

Advertisements

 

इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं.

इस मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, बुबाई दास, तापस दास, कृति सुंदर महतो, स्वान हांसदा, वैद्यनाथ माहली आदि उपस्थित थे.

You missed