
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में बुधवार को झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की तथा उनके जीवन और योगदान को याद किया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में रामदास सोरेन अमर रहें का नारा लगाया.

इस दौरान विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि रामदास सोरेन का जीवन समाज और झारखंड की अस्मिता के लिए सदैव समर्पित रहा है. उनका जाना पूरे राज्य और खासकर झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि पार्टी और समाज हमेशा उनके आदर्शों को याद रखेगा.
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, राजा बारीक, मोहम्मद गुलाब, गंगा नारायण दास, रशीद खान, अमर हांसदा, कमल लोचन बेरा, गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे.

