Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने सदन में उठाया आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा की मांग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
सदन में मंगलवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को उठाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका–सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण सामुदायिक कार्यकर्ता हैं, जो बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं.
विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि सेवा समाप्ति के समय आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को एकमुश्त सहायता राशि देने का प्रावधान किया जाए. साथ ही यदि किसी सेविका या सहायिका की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रही इन कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनके योगदान का सम्मान हो और उन्हें भविष्य के प्रति सुरक्षा का भरोसा मिल सके.

Advertisements
Advertisements

You missed