
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा कॉलेज के आधारभूत संरचना विकास को लेकर मंत्री को लिखा पत्र
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा कॉलेज के आधारभूत संरचना के विकास को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है. इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है. इस दौरान विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बहरागोड़ा कॉलेज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन वर्तमान में कॉलेज में कई आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की कमी है. उन्होंने कॉलेज में भवन, कक्षाओं सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल सकें. विधायक ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करेगी, जिससे बहरागोड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके.


