
डुमरिया (पोटका) : दिशोम बाहा पर्व सामाजिक परंपराओं के साथ धूम-धाम के साथ मनाया गया..
रिपोर्ट : अभिजीत सेन

पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के आस्ता चिंगड़ीया में आदिवासी संथाल समुदाय के द्वारा दिशोम बाहा पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और मारांग बुरु के समक्ष क्षेत्र के लोगों के सुख और समृद्धि की मंगलकामना किया।इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच समुदाय की आस्था और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बाहा पर्व को प्रकृति पूजा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर प्रकृति एवं पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट की।
कार्यक्रम मे उपस्थित स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने कहा, संस्कृति हमारी पहचान है। इसकी रक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी। उन्होंने कहा कि परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख गंगामणी हांसदा, पंचायत मुखिया तपन मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, झामुमो नेता भगत बास्के, माझी बाबा गण, नायके बाबा एवं कमेटी सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
