Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सांसद विद्युत वरण महतो ने सांसद निधि से स्वीकृत लगभग 52 लाख की लागत से 8 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद निधि से स्वीकृत लगभग 52 लाख की लागत से 8 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया.

Advertisements

इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने मालकुंडी पंचायत के लखीपूरा में ग्राम चौपाल का निर्माण, कालियाम पंचायत के बेलबोरिया में ग्राम चौपाल का निर्माण, बीरदोह पंचायत के कुलडीहा में सार्वजनिक डीप बोरिंग का अधिष्ठापन (पेयजल सुविधा हेतु), बालीदुमा में 500 फीट पी.सी.सी. पथ निर्माण, कालियाम पंचायत के सालबनी में ग्राम चौपाल का निर्माण, भातकुंडा पंचायत के रांगामटिया में 500 फीट पी.सी.सी. पथ निर्माण, भालूकबिंधा में सार्वजनिक शेड का निर्माण एवं बीरदोह पंचायत के फालदोहा में 500 फीट पी.सी.सी. पथ निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया.

इस सम्बंध में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय निवासियों का जीवन सुगम होगा.

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थ महतो, निजी सचिव जसवंत महतो, चन्दना मुर्मू, चंदन महतो, गोपाल पातर, मनोरंजन महतो, राजेश्वर सरदार, जे पी मुर्मू, शेखर बेरा, संतोष महतो, प्रदीप महतो, पंकज गिरी, तरुण महतो, संजय दास, बंकिम महतो, छुटु महतो, काली पद महतो, लखन महतो आदि उपस्थित थे.

You missed