Advertisements

चाकुलिया: नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण मुक्ति अभियान, अतिक्रमण मुक्ति करने की दुकानदारों को दी चेतावनी
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासक मोटाय बानरा के निर्देश पर निर्देश पर शुक्रवार को नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया. इस दौरान पदाधिकारियों ने नया बाजार ओर पुराना बाजार की मुख्य सड़क किनारे दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमित न करने का सख्त निर्देश दिया. इस दौरान पदाधिकारियों ने सड़क के अतिक्रमण के विरुद्ध दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालको, कनीय अभियंता हरिमोहन पनिका, राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र उरांव, विशाल तिर्की, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:
Saraikela News : गंजिया में किसान सभा आयोजित, बराज से 42 गांव तक पहुंचेगा लिफ्ट इरिगेशन का पानी,10 ह...
SARAIKELA NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीडीजे ने न्यायिक पदाधिकारियों और जिला अधिवक्ता संघ के ...
SARAIKELA NEWS : भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे सरायकेला; भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में क...

