
चाकुलिया: लोधाशोली गाँव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली गाँव स्थित निर्मल कोचिंग सेंटर में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन निर्मल गोप के नेतृत्व में किया गया.इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को अंग्रेज़ी भाषा सीखने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अंग्रेज़ी में भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें सोनाली मांडी, भाग्यवती मुर्मू एवं उदित गोप ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं विचारों पर प्रभावशाली अंग्रेज़ी भाषण देकर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की. इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों में प्रिया गोप, पूर्णिमा टुडू, करिना गोप, प्रतिमा गोप, सिखा गोप ,शिला गोप, जयश्री गोप, दुलारी मांडी, अमिशा गोप, उत्तम बेहरा, असिम गोप इत्यादि सभी ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है.

Related posts:

