
चाकुलिया: श्यामसुंदरपुर मंडल में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 16 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के निर्देशानुसार श्यामसुंदरपुर मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. मंडल अध्यक्ष शुभेंदु पात्र ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.


नई कार्यकारिणी में भवतरन गिरी, चंदना नायक, बैद्यनाथ महतो एवं पंकज गिरी (मालकुंडी) को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जगत शिकारी और मोहन गोप को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मोतीलाल गोप, अमृत नायक, ओमप्रकाश गोस्वामी एवं कृष्णा सोरेन को मंडल मंत्री, करण किस्कू को कोषाध्यक्ष, अनूप घोष को मीडिया प्रभारी तथा देव नारायण हांसदा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सुरेन हांसदा को आईटी सेल प्रभारी और होपेना सोरेन को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

मंडल अध्यक्ष शुभेंदु पात्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसेवा, संगठन विस्तार और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया. नई जिम्मेदारी मिलने से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

