Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में किया गया ऑन द जॉब ट्रेनिंग का प्लेसमेंट, 97 ट्रेनीज को किया गया चयनित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकु‌लिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में भारत सरकार द्वारा निर्देशित 150 घंटे की ऑन द जॉब ट्रेनिंग का प्लेसमेंट किया गया. इस दौरान ओजेटी कराने हेतु प्राचार्य तरुण मोहंती के आग्रह पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के एल एंड टी कम्पनी के वेल्डिंग इंस्ट्रक्चर सह इंचार्ज यूनुस लसकर संस्थान आकर फीटर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर ट्रेड से कुल 97 ट्रेनीज को ओजेटी के लिए चयनित किया. उन्होंने कहा कि चयनित सभी ट्रेनीज 1 मार्च से कम्पनी ज्वाइन करेंगे. सीएसटीआई के तहत ट्रेनीज के स्किल डेवलपमेंट हेतु तथा आईटीआई पास करने के पश्चात् बड़े से बड़े कम्पनी में किस प्रकार अपना योगदान योगदान देगा उसी के तहत यह ट्रेनिंग कराया जाएगा. यह ट्रेनिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन 8 घंटे जिसमें 1 घंटे का लंच भी शामिल रहेगा. इंचार्ज ने कहा चयनित सभी छात्रों के लिए 3 समय का खाना, चाय, स्नैक्स, यूनिफॉर्म, पीपीई, रहने के लिए आवास सहित जाने का सम्पूर्ण खर्चा कम्पनी बहन करेगी. यह ट्रेनिंग पूरी तरह से छात्रों के लिए निःशुल्क रहेगा और ट्रेनिंग समाप्त होते ही उन्हें सर्टिफिकट उपलब्ध कराया जाएगा. इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य तरुण मोहंती ने कहा भारत सरकार के आदेशानुसार प्रतिवर्ष 150 घंटे का ओजेटी अथवा प्रोजेक्ट तैयार करना होता है. लेकिन अब ओजेटी के लिए चयनित छात्रों के जाने के बाद जो भी ट्रेनीज शेष बचेंगे वे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत सरकार के नियमानुसार प्रोजेक्ट तैयार कर अपना कोर्स पूरा करेंगे. इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक पिजूस पात्र, संजीत राउत, मनोज बेरा, कुलदीप उरांव, सकीला किस्कू, राजन पाल, नृपेन्द्र महतो, शुक्ला मोहन्ती आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed