Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा के तीसरे दिन जमीन पर लोटते हुए शिव मंदिर पहुंचे भोक्ता

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय चड़क पूजा के तीसरे दिन बुधवार को भोक्ताओं ने कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब में स्नान कर जमीन पर लोटते हुए शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा की. इस दौरान लोटते भोक्ता देखने के लिए सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मौके पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भोक्ता के आगे आगे सड़क पर पानी से छिड़काव कर झाडू लगाते हुए चल रहे थे ताकि भोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. तालाब परिसर से लोटते हुए भोक्ता मंदिर परिसर पहुंचे और आग के उपर उल्टा लटक कर झूल कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखाई. मंदिर के पुजारी शिबू पंडा सभी भोक्ताओं की पूजा विधिवत कराई. भोक्ताओं को देखने के लिए मंदिर परिसर में भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.

Advertisements

 

इस मौके पर मुन्ना भारती, अर्जुन दास, निताई गोप, मानिक सीट, अशोक दास, गोपाल दास, हेमंत नाथ, स्वपन दास, बिशु नामाता, तरूण नामाता, गणेश नाथ, तनमय मोदक, पवन नामाता, बुलाई दास, सौरभ भारती, आर्यन दास, कृष्ण शीट, तन्मय मोदक, उत्तम शीट, आनन्द भारती, निताई गोप आदि उपस्थित थे.

You missed