Advertisements
Spread the love

घाटशिला : मारवाड़ी धर्मशाला मे भाजपा के घाटशिला मंडल स्तरीय बीएलए-2 का प्रशिक्षण शिविर

दीपक नाग …✍️

Advertisements

मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के घाटशिला मंडल स्तरीय बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार और जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

   प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश मंत्री अमित कुमार ने बीएलए-2 की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती की शुरुआत बूथ स्तर से होती है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का दायित्व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, नए योग्य मतदाताओं का नाम जुड़वाना तथा गलत प्रविष्टियों को चिन्हित करना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क स्थापित कर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित बूथ कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना आवश्यक है। बीएलए-2 कार्यकर्ता मतदाता सूची और संगठन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। वहीं, प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन एवं संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

: प्रशिक्षण शिविर में ये लोग रहे उपस्थित :

प्रशिक्षण शिविर में जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडेय, रोहित सिंह, गीता मुर्मू, तरुण भकत, आकाश दत्ता, असित सिंह दे, शिवराम पॉल, मोमिता दास, दीपक भकत, यश मित्तल, मंटू प्रजापति, विजय नमाता, शुभलक्ष्मी रानी, लव कुमार राम, ज्योति कुमार, नवीन कुमार राज, हरि बेहरा, बुधराम करमा, सुकुमार, संतोष कर्मकार, विवेक महापात्र, अर्जुन दत्ता, शंकर शंभो, संजय कुमार, रमेन्द्र दंडपात, अनुप दंडपात, मुकेश दास, आकाश एस, कैलाश सिंह, सुभाष बनर्जी, शिवराम शर्मा, सरजू नारायण पुष्टि, किशोर सीट, प्रमोद कुमार सिंह, अभिषेक चौधरी, नितीश सिंह, अजय राम, अमित हाजरा, रोहित शर्मा, अंकित शर्मा समेत बड़ी संख्या में बीएलए-टू और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।