Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मल कीचड के निपटान एवं उपचार, एफएसटीपी के संचालन और रख-रखाव को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मल कीचड के निपटान एवं उपचार, एफएसटीपी के संचालन, रख-रखाव पर नगर निकाय प्रशासक, सभी सिटी मैनेजर, कर्मचारी तथा प्रबुद्ध वार्ड वासियों एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में नगर प्रशासक मोटाय बानरा, सिटी मैनेजर अनंत खलखो तथा प्रभात मिंज सिटी मैनेजर की उपस्थिति में फिकल सल्ज एवं सेप्टएज मैनेजमेंट विषय पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही आगामी योजना एवं कार्यक्रम कियान्वयन की रणनीतियों पर चर्चा की गई. चाकुलिया नगर पंचायत में मल कीचड़ के प्रबंधन और उपचारित जल के पुनः उपयोग में नगर निकाय, स्व सहायता समूहों और स्वच्छता कर्मियों की भूमिकाओं का भी चर्चा विस्तार से किया गया. टी सु नीड्स की टीम के द्वारा सत्रों का सहजीकरण किया गया.

Advertisements

You missed

घाटशिला : इरान के साथ युद्ध अमेरिका और इजरायल का चल रहा है, रसोई गैस का भय यहां सता रहा है !