चाकुलिया: पद्मश्री जमुना टुडू ने वन समितियों के साथ बैठक कर धूमधाम से रक्षाबंधन मनाने का लिया निर्णय
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कांकड़ीसोल में शनिवार को सामाजिक संगठन जोहार भारत फाउंडेशन (महासमिति) की एक आवश्यक बैठक पद्मश्री जमुना टुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान बैठक में इस वर्ष भी पूर्व की भांति रक्षाबंधन पर्व को वन संरक्षण के संदेश के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों एवं वन समितियों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व की तरह प्रत्येक वर्ष समितियों के खातों में विशेष कोष आवंटित किया जाना चाहिए. साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन संबंधित वन समितियों की देखरेख एवं सहभागिता में किए जाने की मांग भी उठाई गई.


बैठक को संबोधित करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि प्रत्येक वन समिति एवं ग्रामवासी अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि के अनुसार रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर इसे सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि वन संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वन समितियों को सशक्त करना समय की आवश्यकता है.

इस मौके पर अंजू महतो, बसंती सबर, परमा महतो, धनी सोरेन, लीलाबती दास, दिलीप महतो, चंद्रमोहन मांडी, पूर्णेंदु महतो, बसंत नायक, रतिकांत बाग, अनिल महतो, अंजलि हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.
Related posts:

