
चाकुलिया: रथ यात्रा, मोहर्रम ओर पहाड़ पूजा को लेकर आयोजित हुआ शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना परिसर में मंगलवार को रथ यात्रा, मोहर्रम ओर पहाड़ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में एसडीपीओ अजीत कुजूर, डीसीएलआर नीद निखिल सुरीन शामिल हुए. इस दौरान बैठक में मोहर्रम, रथ यात्रा ओर पहाड़ पूजा शांति पूर्वक मनाने को लेकर चर्चा किया गया. इस दौरान एसडीपीओ अजीत कुजूर ने कहा को त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और आमजन की साझा जिम्मेदारी है. सभी को शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाना है. सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध या अफवाहजनक सूचना मिले तो तुरंत थाना प्रभाती को साझा करें. पुलिस हर संभव सहयोग करेगी. बैठक का संचालन रवींद्रनाथ मिश्रा ने किया.

इस मौके पर बीडीओ आरती मुंडा, थाना प्रभारी संतोष कुमार, नगर पंचायत प्रशासक चंदन कुमार, सिटी मैनेजर अनंत खलको, प्रभात मिंज, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, अभय महंती, मुरारी लाल शर्मा, पतित पावन दास, दिनेश सिंह, समीर दास, मोहम्मद गुलाब, राशिद खान, गणेश रूंगटा, बलराम महतो, बुलबुल मंडल, अमित भारतीय, अशोक पति, अभिषेक पति, मौशमी मल्लिक, मिन्हाज अख्तर आदि उपस्थित थे.

