Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 11 जुलाई शनिवार को आयोजित खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं में उत्साह

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगीतोपा पंचायत के सोनाहारा गांव स्थित प्रसिद्ध खोड़ीपहाड़ी पहाड़ में होने वाली पारंपरिक पहाड़ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पूजा को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूजा समिति और ग्रामीण लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं. पूजा स्थल की साफ-सफाई, सजावट तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पूजा क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न होंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल तथा सभी के मंगल की कामना की जाएगी. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Advertisements
Advertisements

 

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से पूजा होगी. संध्या 5:00 बजे संस्कृत कार्यक्रम होगा. वहीं 12 जुलाई को सुबह से बुरू बोंगा पाता नाच और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. संध्या 5:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं से पूजा में शामिल होकर परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने की अपील की है. प्रशासन से भी आयोजन के दौरान आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

ज्ञात हो कि विधायक समीर मोहंती की पहल से वन विभाग के तहत लगभग तीन करोड़ की लागत से खोड़ी पहाड़ी में सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है.

You missed