Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 12 जुलाई को अग्रसेन स्मृति भवन में महा रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई (रविवार) को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक अग्रसेन स्मृति भवन पुराना बाजार में आयोजित होगा.

 

मारवाड़ी महिला समिति ने क्षेत्र के सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है. समिति का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का कोई दूसरा माध्यम नहीं है. रक्तदान के इच्छुक स्वस्थ नागरिक निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं.

इस महा रक्तदान शिविर का आयोजन मारवाड़ी महिला समिति, चाकुलिया द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को राजेश लोधा एवं कबिराम कमला देवी–बिमला देवी–रामप्रसाद लोधा फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है.

You missed