
चाकुलिया: अध्यक्ष प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने विभिन्न टोला में जनसंपर्क अभियान चलाकर सर्वांगीण विकास का दिलाया भरोसा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने सोमवार को बाजपेयी नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन व आशीर्वाद मांगा.


जनसंपर्क अभियान के दौरान चन्दना मुर्मू ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, चंद्र मोहन मांडी, गीता मुर्मू, अनूप दास, काकोली सिंह, रवीना बाल्मिकी, दुर्गा पाल, मायनों हांसदा, काजल महाकुड़, डली मुर्मू, मौमिता मैती, शुक्ला बेरा, शकुंतला महतो एवं संजय पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.

