Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रेंगड़पहाड़ी ग्रामीण पुस्तकालय दिखायेगी समाज की नई पीढ़ी को सही दिशा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बिरदोह पंचायत के रेंगड़पहाड़ी गांव में पंचायत समिति विकास निधि से स्थापित रेंगड़पहाड़ी ग्रामीण पुस्तकालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने फीता काटकर किया. ग्रामीणों ने पुस्तकालय की स्थापना को शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा कि यह पुस्तकालय डिजिटल सुविधाओं से भी सुसज्जित होगा, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों तक पहुंच मिलेगी. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा.

कार्यक्रम में उपस्थित बैद्यनाथ माहाली ने कहा कि पुस्तकालय खुलने से गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा का वातावरण और मजबूत होगा. इससे बच्चों एवं युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा तथा वे नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर ज्ञान और व्यक्तित्व विकास की ओर अग्रसर होंगे.

इस मौके पर ग्राम प्रधान हरेन माहाली, धरनी करुणामय, तपन कुमार बेसरा, लक्ष्मण माहाली, बलराम महतो, तुषार बेसरा, मुकेश माहाली, बिरसा सोरेन, विक्रम गोप, नितीश महतो, हिमेल महतो, शिल्पा माहाली, रिया माहाली, भूमिका गोप आदि उपस्थित थे.

You missed