Spread the love

चाकुलिया: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय गीत गाकर दी गई झंडे को सलामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों, बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया. विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. वहीं ग्रामीण इलाके के विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गए और विभिन्न पंचायत सचिवालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए. इस दौरान विधायक कार्यालय में विधायक समीर कुमार मोहंती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी.

Advertisements
Advertisements

प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय करुणामय ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. नगर पंचायत कार्यालय में नगर प्रशासक मोटाय बानरा, वन विभाग कार्यालय में प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इसके उपरांत श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया.

You missed