Advertisements
Spread the love

चाकुलिया निवासियों ने सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर नया बाजार सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क की मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार के निवासियों ने परमानंद सिंह के नेतृत्व में लोगो ने सांसद विद्युत व निवासियों ने परमानंद सिंह के नेतृत्व में लोगो ने सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर रण महतो से मुलाकात कर नया बाजार सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क की मरम्मत करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सांसद को लिखित तौर पर कहा गया की नया बाजार सुभाष चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय है. इस दौरान बड़े-बड़े गड्ढे में बरसात का पानी लोगों के स्वास्थ पर भी बुरा प्रभाव डाल रहा है. इस सड़क में लोगो का पैदल आना जाना मुश्किल हो गया है. साथ ही लोगो में सड़े महकते जल जमाव के कारण क्षेत्र में डेंगू प्रकोप का भय बना हुआ है. साथ ही बताया की इस सड़क के मरम्मति का अनुरोध कई बार किया गया है लेकिन अब तक इस सड़क पर कोई प्रतिक्रिया किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा नहीं मिला है. इस सड़क से होते हुए बच्चो को स्कूल जाने में परेसानी हो रही है. वहीं बड़े बुजुर्ग और व्यस्क लोगो का आए दिन खराब सड़क के वजह से गिरने का क्रम जारी है. लेकीन इस पर ना ही प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधी का ध्यान है. इस समस्या का निष्पादन नही होने से यहां के वोटरों का चुने गए जनप्रतिनिधियों से विश्वास उठ जायेगा. इस मौके पर पिंटू सिंह, मुकेश सिंह, रामकुमार सिंह, अरविंद सिंह, धनेश सिंह, गोविंद मल्लिक, कृष्ण मल्लिक, हरप्रीत सिंह, सुरेश बड़ाईक आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed