Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: केएनजे स्कूल मैदान में सनातनी युवा मंच ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया खूंटी पूजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को सनातनी युवा मंच ने दुर्गा पूजा पंडाल स्थल पर खूंटी पूजन किया गया. इस अवसर पर पुजारी श्रवण शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पंडाल निर्माण का खूंटी पूजन संपन्न कराया. इस संबंध में सनातनी युवा मंच के सचिव साइमंस कुमार ने बताया कि धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा. इस वर्ष का पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा. पूजा पंडाल को भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप में तैयार किया जाएगा. साथ ही भव्य विद्युत सज्जा भी की जाएगी.

Advertisements

इस मौके पर अध्यक्ष राजेश सिंह, राजकुमार मिश्रा, विशाल बारीक, सोनू सिंह, अंशु महतो, निखिल कुमार, प्रदीप चंद, पिंटू कुमार, दुर्गा महतो आदि उपस्थित थे.

You missed