
चाकुलिया: सातनाला पहाड़ पूजा कल, अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए 12 मौजा के ग्रामीण करेंगे पहाड़ पूजा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत अंतर्गत आमाभुला गांव में सातनाला पहाड़ पूजा 23 जून मंगलवार को होगी. इस पूजा को लेकर कमेटी जोर शोर से इसकी तैयारी में जुटे हुए है. सातनाला पहाड़ पूजा को लेकर पुजारी कालीपद महतो और पुजारी भुआ सबर ने बताया कि अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली के लिए आगामी 23 जून मंगलवार को सातनाला पहाड़ पूजा होगी. इस पहाड़ पूजा में 12 मौजा के ग्रामीण शामिल होंगे. इस दौरान ग्रामीण पूजा अर्चना कर अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना करते हैं. पूजा के दिन मेला भी आयोजित होता है. मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजती हैं. पूजा अर्चना के बाद लोग मेला का लुफ्त उठाते हैं.


ज्ञात हो कि चाकुलिया प्रखंड में 23 जून से पहाड़ पूजा का सिलसिला शुरू हो जाएगा. अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए पहाड़ की पूजा करने की 200 साल पुरानी परंपरा है.

