Advertisements

चाकुलिया: समाजसेवी काबू दत्ता ने दिघी में छात्रावास संचालक को हाथी से बचने के लिए दी टॉर्च तथा पटाखे
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित दिघी में विगत मंगलवार की रात एक जंगली हाथी ने मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक निजी बॉयज हॉस्टल की दीवार को तोड़ दिया था. हाथी ने छात्रावास परिसर में जमकर उत्पात मचाया था. इसकी सूचना पाकर गुरुवार को भाजपा नेता देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता पहुंचे और छात्रावास के संचालक उत्पल कुमार सोरेन को टॉर्च तथा पटाखे दिए. इस दरमियान देवी शंकर दत्ता ने कहा कि हाथियों के उपद्रव से ग्रामीण त्रस्त हैं. वन विभाग को क्षेत्र से हाथी को भगाने में कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है. कालीचरण सोरेन, गौरव कुमार, रामजीत बास्के, ओमप्रकाश गोप, बाबूराम सोरेन, सुनील सोरेन, सुनील हांसदा आदि उपस्थित थे.
Advertisements


