Advertisements
Spread the love

पोटका के डोमजुड़ी में 15 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका : पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी गांव में टाटा स्टील और टाटा पावर के संयुक्त उपक्रम इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड (IEL) द्वारा निर्मित 15 मेगावाट क्षमता वाले अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का गुरुवार को विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधायक सरदार ने कहा कि यह परियोजना झारखंड की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर है। इसके माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी, हरित ऊर्जा को बढ़ावा और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के CSR पहल से गांवों में साफ पेयजल की आपूर्ति, बेहतर बिजली व्यवस्था और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए नए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह मॉडल आने वाले समय में झारखंड के अन्य ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्रों को नवीकरणीय ऊर्जा और CSR आधारित विकास की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हिरेनमोय दास, विद्या सागर दास, टाटा पावर के विजयंत रंजन, जगमीत सिंह सिद्धू, बसुदेव हांसदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed