Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा व सांस्कृतिक मेला की तैयारी का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगीतोपा पंचायत के सोनाहारा स्थित खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा व सांस्कृतिक मेला की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को मेला की तैयारियों की जानकारी दी और आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की.

Advertisements
Advertisements

 

थाना प्रभारी ने समिति के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने की बात कही. खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा व सांस्कृतिक मेला क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भाग लेते हैं. ऐसे में प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा मिलकर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

इस मौके पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष रूपचांद हाँसदा, सचिव रूद्र प्रताप महतो, प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्णचंद्र हाँसदा, अमर हाँसदा, डमन महतो, संग्राम टुडू आदि उपस्थित थे.