
गाढ़ा टोली में निर्माणाधीन सड़क व पुलिया का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने गुणवत्ता व संदिग्ध मौत की जांच की उठाई मांग


Arjun Kumar ….✍️
नामकुम(राँची) । रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नामकुम प्रखंड की सिलवे पंचायत स्थित उलातू गांव में निर्माणाधीन सड़क एवं पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।
<span;>ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित संवेदक एवं विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य का प्राक्कलन (एस्टीमेट) उपलब्ध कराने की मांग भी पूरी नहीं की गई। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर चौकीदार के रूप में कार्यरत सावना मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला भी उठाया। ग्रामीणों के अनुसार सावना मुंडा नियमित रूप से कार्य पर जाते थे और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उनका कहना है कि घटना वाले दिन भी वह काम पर गए थे, लेकिन अगले दिन गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। रिम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा स्थानीय पुलिस से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर आरती कुजूर, पुरुषोत्तम मिश्रा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मुखिया नूतन पाहन, पाको मुंडा, राजू तिर्की, माधुरी देवी, ज्योति देवी, बीना शर्मा, मनसा महतो, भोला यादव, अंजलि लकड़ा, रोहन पाहन, कामदेव सिंह, राजेश मिश्रा, पुसूवा मुंडा, लीला देवी, सुकरा उरांव, आशा कुमारी, सपना कुमारी सहित कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related posts:

