Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: राधे कंस्ट्रक्शन के सिविल इंजिनर के बाइक से टकराकर छात्र हुआ घायल, ग्रामीणों ने कराया काम बंद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखण्ड अंतर्गत कलापाथर पंचायत के उदाल गांव में ग्राम प्रधान दूबराज मुर्मू के अध्यक्षता में एक आवाश्यक बैठक किया गया. इस दौरान बैठक मे राधे कंस्ट्रक्शन पाईप लाईन कैनाल मे कार्यरत सिविल इंजिनर चरण पॉल के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र उज्जल पातर स्कूल से घर जाने के क्रम मे मोटरसाइकिल से टकराकर गिर जाने से घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा छात्र को बेहतर ईलाज के लिए झारग्राम जिला अस्पताल भेजा गया. इसके उपरांत बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की घायल छात्र का जांच रिपोर्ट एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ नही होने पर चरण पॉल का मोटरसाइकिल ग्राम प्रधान के पास जमा रहेगा. साथ ही साथ ये भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राधे कंस्ट्रक्शन द्वारा संचालित कार्य अनियमित ढंग से किया जा रहा है, जैसे मुख्य रास्ता को काटकर छोड़ देना तथा खेती का जमीन के अंदर में गड्ढा खोद कर बराबर नही करना आदि जैसे समस्याओं से ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए राधे कंस्ट्रक्शन को ग्रामसभा द्वारा आदेश दिया गया की जब तक समस्या का समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्तालाप ग्रामीणों संग नही होता है तबतक कार्य को बंद रखा जाएगा.

Advertisements

इस मौके पर मुखिया सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सकिला मुर्मू, लालू हांसदा, काली शंकर राणा, राम मुर्मु, अकिल सोरेन, नारायण मुर्मू, निरंजन पातर, रतन मुर्मू, लच्छू सोरेन, दिलीप धौंरिया , रवि कर्मकार, मंटू राणा आदि उपस्थित थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?