Advertisements
Spread the love

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

Advertisements

राँची/अनगड़ा । खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  राजेश कच्छप ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों एवं हुंडरू जलप्रपात क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों से ग्रामीण इलाकों को आवागमन, व्यापार और पर्यटन में नई गति मिलने की उम्मीद है। विधायक ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें निम्न शामिल हैं राँची-पुरुलिया रोड से लुपुंग तक पुरुलिया रोड से खेरवाकोचा तक जितुबेड़ा से राय छेय (रेचत) तक हुंडरू रोड से सिरका तक हुंडरू रोड से जाराटोली तक हुंडरू जलप्रपात क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सहेदा सिकिदिरी से मैलघोंसा तक सहेदा सिकिदिरी से हरातु तक विधायक राजेश कच्छप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन सभी पथों का निर्माण होने से स्थानीय निवासियों की आवाजाही सुगम होगी, वहीं व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हुंडरू जलप्रपात का सौंदर्यीकरण क्षेत्रीय पर्यटन को व्यापक रूप से बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। प्रमुख उपस्थित लोगों में शामिल रहे: विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुण्डा प्रमुख दीपा उरांव, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव विधानसभा सह प्रभारी राजेन्द्र मुण्डा, उपप्रमुख जयपाल हजाम मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, महिला अध्यक्ष सरिता देव शिवदास गोस्वामी, अजय करमाली, सकीर अंसारी, जोन तिग्गा, फारूक खान, विशाल स्वांसी, छोटेलाल महतो, सचिन नायक, किशोर करमाली, राजेन्द्र बेदिया, सफीक अंसारी, संजय नायक, अजय उरांव, विश्राम महतो, सिद्दिक अंसारी, यूनूस अंसारी, राजदेव पहान, आलम अंसारी, रोहित नायक, मुनेश करमाली, बिहारी मुण्डा, दूती बेदिया, अशोक बेदिया, अभिराम मुण्डा, उज्जियस टोप्पो, खीरू उरांव, नयूम अंसारी, कृष्णा महली, महेश गंझू, निर्मल करमाली, सिकेन्द्रर बेदिया, गोवर्धन बेदिया, अजगूत करमाली, अनिल ठाकुर, शाहनाज खातून, देवकी देवी, संगीता कैथा, अनिता देवी, रेशमा देवी, रीता देवी, शांति देवी मीडिया प्रभारी कुलेश्वर मुण्डा खिजरी क्षेत्र की जनता ने इन विकास योजनाओं का स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नया आयाम मिलेगा।